
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के जयपुर मोड के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय दोलित दास सीमावर्ती बिहार के बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के तरीपर गांव का रहने वाला था।

बताया जाता है कि जयपुर गांव निवासी उसके साला के बेटा की रात को शादी थी। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। जयपुर मोड़ के पास वह बस की छत पर गर्मी से बचने के लिए चढ़ने का प्रयास कर रहा था। आधी रात के वक्त उसका छत पर चढ़ने के प्रयास में उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। वह उपर से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

यहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव पोस्टमार्टम कराने से किया इंकार। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बेटा छोड़ गया है। घटना की जानकारी मोहनुपर पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
(IANS)



