
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके में चोरी की घटना रूकने का नाम नहीं ले रही। पुलिस चोरों के आगे नतमस्तक नजर आ रही है।

पिछले चार दिनों में चोरों ने फ्लैट, दुकान को अपना निशाना बनाया। जहां से लाखों रूपये की संम्पत्ति चोरी कर ली। लेकिन अब नगर थाना इलाके के सुभाष चौक स्थित मेधा डेयरी स्टॉल के बगल में स्थित चाय दुकान का स्टॉल ही उठा कर लेकर चले गये।

इसे लेकर सुभाष चौक निवासी उमेश कुमार राम ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। उमेश टी स्टॉल के नाम से उनकी पूरी दुकान को ही चोरों ने गायब कर दिया है।
नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


