
Deoghar: दिल्ली से देवघर की दूसरी फ्लाइट की सेवा आज 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। शाम 7:10 बजे दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पर फ्लाइट ने लैंड किया। जिसका वाटर सैल्यूट से स्वागत किया गया।

इसके बाद देवघर से शाम 7: 40 बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट ने टेक ऑफ किया। पहले दिन ही फ्लाइट में एक भी सीट खाली नहीं थी।

दिल्ली से देवघर की दिन में दो फ्लाइट हो जाने से अब देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम का दर्शन कर वापस दिल्ली लौटना अब आसान हो गया है।
देवघर-दिल्ली में यात्रियों बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर से दिल्ली के लिए शाम में दूसरी हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडु को दिया था। दिल्ली से देवघर की शाम में दूसरी फ्लाइट चालू होने पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इस फ्लाइट के शुरू होने से 12 ज्योतिर्लिंगों में से तथा 51 शक्तिपीठ में से एक देवघर,जैन समाज के पारसनाथ,चम्पापुरी ,बौद्ध समाज के विक्रमशिला विश्वविद्यालय तथा तारापीठ की यात्रा सुगम हुई।
माननीय प्रधानमंत्री मोदी @narendramodi जी की ऐतिहासिक देन,देवघर एयरपोर्ट पर आज से शुरू हुई दिल्ली के हवाई जहाज़ का गन सेल्यूट से स्वागत हुआ।पहले दिन से ही जहाज़ में कोई स्थान आने जाने का ख़ाली नहीं है ।नागरिक उड्डयन मंत्री राम नायडू @RamMNK जी,एयरपोर्ट अथॉरिटी @AAI_Official व… pic.twitter.com/C2tvtuHV9x
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 16, 2025
इंडिगो द्वारा जारी शिड्यूल के अनुसार 183 सीटर इंडिगो का यह विमान दिल्ली से शाम 5.10 बजे चलकर 7:10 बजे शाम में देवघर पहुंचेगा और फिर यही विमान देवघर से शाम 7.40 में चलकर लगभग 9.50 बजे रात्रि दिल्ली पहुंचेगा।


