
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र स्थित कुंडा मोड़ के पास रविवार की देर रात को एक बस और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसके साथी की मौत हो गई।

मृतक का नाम आजाद कुमार है जो नगर थाना क्षेत्र के क्लब ग्राउंड इलाके का रहने वाला है। मृतक देवघर नगर निगम निगम में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत था। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम कृष्णा यादव है जो हथगढ़ का रहने वाला है। उसकी हालत गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की देर रात की बताई जाती है।

दोनों बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कुंडा पुलिस देर रात को दोनों को घटनास्थल से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने आजाद कुमार को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। वही कृष्ण यादव की हालत गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार कि अहले सुबह से ही परिजनों का जमावड़ा सदर अस्पताल में लगा था। कुंडा पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और बस को जब्त कर लिया है।


