
Deoghar: देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र के बघारा रायडीह गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रात करीब 3 बजे दुकान में लूटपाट की नीयत से बदमाशों ने 75 वर्षीय कुन्ना यादव पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के समय कुन्ना यादव अपनी दुकान में सो रहे थे।

हमले की आवाज सुनकर आस-पास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। घायल कुन्ना यादव को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पीड़ित के पुत्र दीपक यादव ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि वे पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


