
Deoghar: देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से नानी-नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल का नाम मुन्नी देवी और दिवाकर मंडल है। घटना के संबंध में घायल सारवां थाना क्षेत्र के सूरमा बाराकोला निवासी दिवाकर मंडल ने बताया कि वह अपनी नानी मुन्नी देवी को छोड़ने के लिए सारठ जा रहा था। उसी क्रम में अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिसको इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर मुन्नी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया गया।

वहीं दिवाकर का इलाज देवघर सदर राजस्थान में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी सारठ थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।


