
Deoghar: देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास टोटो और बाइक टक्कर में चार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं तीन का इलाज देवघर सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में गड़गड़ी गांव निवासी पार्वती कुमारी, टोटो चालक गुलाब राय, छोटू कुमार एवं रंजन कुमार के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि टोटो चालक गुलाब राय एवं पार्वती कुमारी दोनों भाई बहन हैं। पार्वती कुमारी का मधुबन स्कूल में परीक्षा चल रही था।

पार्वती परीक्षा देने के लिए गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद गुलाब अपनी बहन को टोटो में बिठाकर घर ला रहा था। उसी दौरान पावर हाउस के पास तीव्र गति से आ रही बाइक असंतुलित होकर टोटो में जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में टोटो पर बैठी पार्वती कुमारी एवं गुलाब राय गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं बाइक सवार सोनारायठाढ़ी गांव निवासी छोटू कुमार एवं रंजन कुमार भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। रंजन कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सोनारायठाडी थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ता है में जुट गई है।


