
Deoghar: देवघर – दुमका बाइपास सड़क पर रिखिया थाना क्षेत्र के पानी टंकी के पास बुधवार की देर एक अनियंत्रित ट्रक से धक्का लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक का नाम अर्जून दास है जो जिले के सोनाराठाढ़ी थाना क्षेत्र के मोहलबनी गावं का रहने वाला था।

रिखिया पुलिस ले धक्का मारने वाले ट्रक को जब्त कर लिया है। गुरूवार को रिखिया पुलिस द्वारा शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जाता है कि मृतक दो- तीन माह से देवघर बैद्यनाथपुर स्थित किराये के मकान में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता था।

देर रात को वह काम करने के बाद वापस कमरे में लौट रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे जोर दार धक्का मार दिया। पुलिस द्वारा उसे घायला अवस्था में इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचा गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।



