Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है।

बताया जाता है कि एक कलयुगी पिता सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मामले की जानकारी होने पर आरोपी की पत्नी ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बारे में पीड़िता की मां ने थाना को दिए शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके पहले पति की मौत हो गई थी। जिससे एक अबोध बेटी थी। बाद में महिला ने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि बीते बुधवार की देर रात को जब अचानक नींद खुली तो देखा कि उसकी 11 साल की नाबालिग बच्ची का हाथ पैर बांध कर पति उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह देख महिला चिल्लाने लगी और विरोध किया तो वह माफी मांगते हुए घर से भाग गया।
घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए भेज पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।



