
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर ने रविवार को देवघर प्रखण्ड के चाँदडीह गाँव में स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वहाँ रहने वाले बुजूर्गों व मूकबधिर बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं से अवगत हुए।

साथ ही वृद्धा आश्रम में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधा, रसोईघर, स्नानघर एवं शौचालयों की साफ-सफाई की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

इसके अलावा उपायुक्त विशाल सागर ने संबंधित अधिकारियों व आश्रम के संचालक को निदेशित किया कि वृद्धा आश्रम में रहे बुजुर्गों के देखाभाल के साथ-साथ उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें और यह कोशिश है कि यहां रहने वाले सभी बुजुर्गों व बच्चों को सभी आवश्यक मुलभूत सुविधाएं ससमय उपलब्ध हों और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
आगे उपायुक्त ने ठंड को देखते हुए आश्रम में रह रहे बुजूर्गों के बीच गर्म कपड़े, शाॅल, ठंड से बचाव हेतु दवाई, चप्पल व फल का वितरण कर भोजन कराया गया एवं आश्रम संचालक को निर्देशित किया गया कि जिन सामग्रियों की आवश्यकता हो उसकी सूची उपलब्ध कराया जाय, ताकि आश्रम को हर संभव मदद की जा सके।











