
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना में जेएमएम का झंडा जलाने एवं सोशल मिडिया पर अपलोड करने एवं सामाजिक माहौल को बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया है।

यह मामला जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के नवी बक्स बेलपाड़ा निवासी मो समीर आलम ने दर्ज कराया है। मामले में सुभाष यादव, विष्णु कुमार राय, रंजीत वर्णवाल कोल्हड़िया निवासी को आरोपी बनाया है।

देवीपुर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


