
Ranchi: झारखंड में अबुआ आवास योजना के लाभुकों के तीसरे किस्त की राशि वितरण में देरी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों को चिन्हित करने को कहा है जिन्होंने किस्त के वितरण में मात्र सात दिनों से अधिक का विलंब कर दिया है।

इनसे पहले स्पष्टीकरण पूछा जायेगा जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

मंत्री ने लाभुकों को दी जाने वाली तृतीय किस्त राशि वितरण की प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है, जिलावार रिपोर्ट मंगाने को कहा गया है।
मंत्री ने स्पष्ट किया है आवास योजना के तहत सभी निर्माणाधीन आवासों की प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाये। लिंटल, ढलाइ पूर्ण किए गये निर्माणाधीन आवासों को पूरा कराने, आवास योजनाओं के प्रभावी तौर से कार्यान्वयन के लिए निर्धारित अंतराल में समीक्षा करने को कहा है।
मंत्री दीपिका ने स्पष्ट किया है कि विभाग के वरीय पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र स्तर पर निरीक्षण किया जाये।
मंत्री के निर्देश के बाद ग्रामीण विकास विभाग के वरीय पदाधिकारी जल्द ही फील्ड विजिट की तैयारी कर रहे हैं।


