
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के मन्नार पुरम चौक के पास पैसे के लेनदेन को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने देखने के बाद इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया।

घायल का नाम कासीम अंसारी है जो बरबा गावं का रहने वाला है। घटना के संबंध में घायल के भाई एलुर अंसारी ने बताया कि कासिम एक ऑटो वाला को पैसा दिया था। वह रूपये मांगने के लिए गया था उसी क्रम में दोनों के बीच मारपीट होने लगा।

ऑटो चालक एवं अन्य चार अज्ञात लोगों ने मिलकर कासिम को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में उससे 25 हजार नकद भी छीन लिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी देवीपुर थाना की पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी है।


