
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बस स्टेंड स्थित आरएल सर्राफ स्कूल के पास तीन बदमाशों ने मिलकर एक व्यक्ति से जबरन 13 हजार 500 रूपये की छिनतई कर ली। इसे लेकर दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया निवासी राजेन्द्र मंडल ने नगर थाना में शिकायत किया है।

इस मामले में नगर पुलिस ने चार घंटे के अंदर बस पड़ाव इलाके से एक आरोपी का हिरासत में ले लिया और उसके पास से छिनतई किये गये करीब 8 हजार रूपये बरामद किया। उसके अन्य दो साथ फरार बताये जाते हैं।

पीड़ित राजेन्द्र ने बताया कि वह अपने बहनोई रामलोचन मंडल का इलाज करने के लिये बस से देवघर आया था। बस पड़ाव से उतर कर पैदल बाजला चौक डॉक्टर के पास जा रहा था। उसी क्रम में सर्राफ स्कूल के पास अचानक तीन लड़का उसके सामने आया गया। एक ने पीछे से धक्का मार दिया वह हड़बड़ा गया। उसी क्रम में दूसरे युवक ने पॉकेट में रखे 13 हजार 500 रूपये निकाल कर भाग गया। उसने उसका कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन तीनो भाग कर बस स्टैंड स्थित धपरा टोली के अंदर घूस गया।
उपरांत वह शिकायत देने नगर थाना पहुंचा। वहीं नगर पुलिस इस मामले हिरासत एक आरोपी को पुछताछ करने में जुटी है।


