
Mehgama: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को हेलिकॉप्टर से महागामा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। हजारों की संख्या में महागामा की जनता इमरान को सुनने के लिए उमड़ी थी।

इस दौरान इमरान ने कहा कि जनता के जोश को महसूस करिये और झारखंड में BJP की बेचैनी को समझिये।

इमारन प्रतापगढ़ी ने अपने संबोधन में पीएम पर तंज करते हुए कहा कि चाय बेचने वाला, देश बेच रहा है। अपने शायराना अंदाज में सांसद इमरान ने बीजेपी पर निशाना भी साधा, जिससे भीड़ ने जोश में खूब शोर मचाया।
झारखंड की महागामा विधानसभा में कॉंग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडेय जी के लिये सभा करने पँहुचा हूँ, जनता के जोश को महसूस करिये और झारखंड में भाजपा की बेचैनी को समझिये। pic.twitter.com/DIVb3Ybw8d
— Imran Pratapgarhi (@ShayarImran) November 10, 2024
उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को फिर वो महागामा आयेंगे। जिससे कांग्रेस समर्थकों में एक नया उत्साह देखा गया।


