
Madhupur (Deoghar): देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सात दिन पहले छात्रा स्कूल के लिए निकली थी और वापस घर नहीं लौटी। जिसको लेकर परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है।

लापता नाबालिग की मां ने थाना में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है । कहा है कि बेटी सात दिन पूर्व घर से स्कूल जाने के लिए निकली। लेकिन घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद बेटी का पता नहीं चला।
आवेदन में ये भी कहा है कि सोशल मीडिया परन उसकी बेटी के साथ एक युवक का फोटो देखा। जब युवक के घर जाकर घरवालों से युवक के बारे में पूछा गया तो कहा कि उनका बेटा कहां है इसकी जानकारी नहीं है। उल्टा पूछने लगे कि मेरा बेटा कहां है।

मां ने कहा कि फोटो देखने से पता चलता है कि दोनों ने शादी रचा ली है। आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को गलत नियत से बहला फुसलाकर कर आरोपित युवक भगा कर ले गया है।
पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की सकुशल बरामदगी में जुट गई है।


