
Deoghar : देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के लंबा गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी की लाश संदिग्ध हालत में घर के अंदर से बरामद किया गया है। परिजनों ने किशोरी की हत्या का आरोप गांव के ही कुछ लोगों पर लगाया है। परिजनों के मुताबिक किशोरी घर ने अकेली थी तब उसकी हत्या की गई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार व थाना प्रभारी संदीप कृष्णा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारियों ने घटना को लेकर परिजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया है।

मृत किशोरी के पिता के अनुसार वह खेत में काम करने गया था। उसकी पत्नी भी घर में नहीं थी। उनकी बेटी घर में अकेली थी। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी घर लौट रही थी तो घर से गांव के ही दो महिला व एक युवक को भागते हुए देखा। हो हल्ला करने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। बताया कि बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल था। उसी को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है।
इधर, दबी जुबान में लोग मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका भी व्यक्त कर रहे हैं। बता रहे कि किशोरी का गांव के ही किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। जो किशोरी के स्वजन को पसंद नहीं था।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।


