
Jamtara: जामताड़ा के झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक शिष्टमंडल सांसद प्रतिनिधि सह केंद्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक मंडल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया।

उन्होंने बताया कि जामताड़ा विधानसभा से झामुमो की उम्मीदवार की दावेदारी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से खुलकर बातचीत किया गया। उनका आश्वासन मिला है। अभी तक मुख्यमंत्री एवं पार्टी स्तर से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। जामताड़ा विधानसभा में झामुमो की दावेदारी प्रबल है।

बताया कि इससे पहले भी जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से सभी झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता का एक बैठक कर निर्णय लिया गया था। जामताड़ा विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ताओं की भावना, अपने मनोबल को बनाए रखने ,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति अपने प्यार जताने के लिए , यहां की एक-एक जनता आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। इसी उद्देश्य से सीएम से मुलाकात कर बातें कही गई है।
इस मौके पर झामुमो की वरिष्ठ नेता रविंद्र नाथ दुबे, कैलाश प्रसाद साव, देवाशीष मिश्रा, आनंद टुडू ,नरेंद्र मुर्मू ,रहीम अंसारी, सागीर खान ,असित मंडल, इम्तियाज अंसारी, लालू अंसारी, प्रदीप मंडल सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे ।



