
Deoghar: दिल्ली मेदांता के किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर मनीष जैन सोमवार को देवघर पहुंचे। जहां जैन मंदिर सभागार में डॉक्टर मनीष जैन का समाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। डॉ मनीष जैन अपने पूरे परिवार के साथ देवघर आए थे। यहां मौजूद लोगों से उन्होंने बातचीत की।

लोगों ने डॉक्टर मनीष को साल में एक बार देवघर में मेदांता की ओर से शिविर लगाने का आग्रह किया। जिसपर डॉक्टर जैन ने आश्वासन दिया कि मेदांता प्रशासन से बात कर साल में एक बार जैन मंदिर के सभागार में शिविर का आयोजन जरूर किया जाएगा।

उन्होंने देवघर के डॉक्टर आनंद जैन (चाइल्ड स्पेशलिस्ट) से बात की और जैन समाज एवं IMA के साथ मिलकर यहां पर शिविर का आयोजन करने को कहा।
इस मौके पर डॉक्टर मनीष जैन से इलाज करा रहे मौजूद देवघर के लोग काफी खुश और संतुष्ट नजर आए।
बता दें कि डॉ. मनीष जैन दिल्ली एनसीआर के एक अग्रणी नेफ्रोलॉजिस्ट और किडनी ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ हैं, जो गुर्दे की चिकित्सा के क्षेत्र में अपने असाधारण कार्य के लिए जाने जाते हैं। दो दशकों से अधिक के करियर में डॉ. जैन ने नेफ्रोलॉजी, गुर्दा प्रत्यारोपण और डायलिसिस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाए हैं, जिनमें नेफ्रोलॉजी और सामुदायिक सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए फेलो ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ फिजिशियन (एफआईसीपी) और फेलो ऑफ इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (एफआईएसएन) शामिल हैं।
कार्यक्रम में डॉ आनंद जैन, ताराचंद्र जैन, शिव सरार्फ, संजीत कुमार सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, रागिनी कुमारी, अशोक सरार्फ ,जय नारायण शर्मा, एंजल केडिया, केशव चोखानी और संतोष गुटगुटिया समेत कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।


