
Varanasi: 15 सितंबर को देवघर से नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलकर वाराणसी पहुंचेगी। 15 सितम्बर को टाटानगर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अन्य वंदेभारत ट्रेनों के साथ इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन को भी वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।

कैंट स्टेशन के गूलर यार्ड में वंदेभारत का खड़ा रैक एक-दो दिन में देवघर के लिए रवाना होगा। नार्दन रेल प्रशासन की सूचना पर कैंट रेलवे स्टेशन प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

15 सितंबर को तीन ट्रेनें चलेंगी, जिसमें दो अन्य वंदे भारत टाटा नगर से भुवनेश्वर और टाटा नगर से पटना शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
ये है ट्रेन शेड्यूल
6.20 बजे शाम में वाराणसी से चलकर 1.30 बजे रात में देवघर (जसीडीह) पहुंचेगी।
3.15 बजे दोपहर में देवघर (जसीडीह) से चलकर 10.20 बजे रात में वाराणसी पहुंचेगी।
22499 नंबर से देवघर से वाराणसी आएगी वंदेभारत।
22500 नंबर से वाराणसी से देवघर जाएगी वंदेभारत।


