
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के देवघर -जसीडीह रोड पर वीआईपी चौक के पास स्थित सिटी केयर नामक नर्सिंग होम में गुरुवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे वहां भर्ती मरीजों और परिजनो में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्याक्षदर्शीयों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद पटाखे की तरह आवाज होने लगा। वार्ड धुएं से भर गया। बताया जाता है नर्सिंग होम के वार्ड का खिड़की का जाली तोड़ कर कुछ लोग निचे कूदने का प्रयास करने लगे जिसे बाहर खड़े परिजनों ने आवाज देकर सभी को अंदर से नर्सिंग होम के खुले छत पर जाने को कहा। बाहर खड़े लोगों को समझाने पर कूदने का प्रयास करने वाले लोग ऊपर खुले छत पर पहुंचे तब राहत की सांस ली।

घटना के उपरांत अस्पताल प्रबंधन के द्वारा बिजली मिस्त्री को बुलाया गया और लाइन को काट कर आग को बुझाने का काम किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही काफी लोगों कि भीड़ नर्सिंग होम के पास जुट गई।
जिले के कई प्राइवेट अस्पतालों में नहीं है फायर फाइटर व्यवस्था
जिले के कई प्राइवेट अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा मानक को ताक पर रख कर काम किया जा रहा है। जिले के ऐसे नर्सिंग होम में मरीजों कि जिंदगी दांव पर है। कई निजी अस्पतालों में फायर फाइटर सिस्टम कि समुचित व्यवस्था नहीं है। कहीं कहीं सिर्फ एक्स टगीविशर हैं तो कहीं वह भी उपलब्ध नहीं है। कई नर्सिंग होम में अलार्म के भी व्यवस्था नहीं है जिससे अग्निकांड कि आपात सूचना मरीजों और उनके परिजनों को तत्काल मिल सके।
कई नर्सिंग होम में प्रशिक्षित फायर फाइटर भी नहीं
कई अस्पतालों में अग्निकांड की घटनाओं से बचाव के लिए एक्स टंगीविशर की व्यवस्था तो है। लेकिन इनकी भी समय समय पर जांच या रिफिलिंग नहीं कराये जाने से इनकी उपयोगिता कितनी सार्थक या फिर घटना होने पर यह कितना कारगर है कहना मुश्किल है। इसके साथ ही इसके उपयोग के लिए प्राइवेट नर्सिंग होम में प्रशिक्षित कर्मी हैं कि नहीं यह भी नहीं कहा जा सकता। ऐसे अस्पतालों में सुरक्षाकर्मी व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के भरोसे बचाव के दावे किये जाते हैं।



