
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ कर मंगलवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम कुंदन कुमार यादव है जो बिहार के जमुई जिला के झाझा थाना क्षेत्र के बंजामा टोला सहिया का रहने वाला है। वर्तमान में वह कुंडा थाना इलाके के करनीबाग में रह रहा था। उसके पास से एक देशी पिस्टल, मैग्जीन में लोड एक जिंदा कारतुस और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस मिडिया सेल द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक रिखिया थाना प्रभारी संजय कुमार क्षेत्र भ्रमण पर थे उसी दौरान गुप्त सूचना मिली की बंधा स्थित ब्लू बार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है। थाना प्रभारी सदलबल वहां पहुंचे और संदिग्ध को जवानों के सहयोग से दबोच लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। कड़ाई से जब पुछताछ की गयी तो उसने अपना नाम कुंदन कुमार यादव बताया। उपरांत उसे पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


