
Deoghar: देवघर में जिला साइंस सेंटर बनेगा। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दी है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने जानकारी दी कि देवघर में 15 करोड़ की लागत से डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर बनेगा। जिससे इस क्षेत्र के बच्चों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने लिखा ” देवघर में भारत सरकार के सहयोग से बनेगा डिस्ट्रिक्ट साइंस सेंटर ।कुल 15 करोड़ की लागत से बनने वाले इस केन्द्र में बच्चों को भारत की विकास यात्रा में शामिल होने की प्रेरणा देगा। “

बता दें कि जिला विज्ञान केंद्र का मूल उद्देश्य, प्रदर्शनियों, संगोष्ठियों, लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यानों के साथ-साथ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर अन्य गतिविधियों का आयोजन करके, विशेष रूप से छात्रों और आम जनता के लाभ के लिए, जिले के शहरों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी को संप्रेषित करने और लोकप्रिय बनाने के लिए एक रचनात्मक मंच प्रदान करना है।
यह स्कूलों और कॉलेजों में औपचारिक विज्ञान शिक्षा को भी पूरक बनाएगा तथा छात्रों में वैज्ञानिक जिज्ञासा और सृजनात्मकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए स्कूल से बाहर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन करेगा।


