
Deoghar: देवघर नगर थाना की पुलिस एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। उसे थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

नगर थाना की पुलिस को मंगलवार देर रात हास्पिटल रोड में एक युवक को संदिग्ध हालत में देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

युवक के बंधा मोहल्ला का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवक किस इरादे से इस इलाके में हथियार लेकर घूम रहा था।
साथ ही उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुटी है ।


