
Deoghar: देवघर जिले की कुंडा पुलिस ने रिमांड पर लिये गये एक आरोपी के पास से देशी कट्टा बरामद किया है। बताते चलें कि कुंडा थाना पुलिस ने कांड संख्या 83/24 के आरोपी करणीबाग निवासी राजा तुरी को 48 घंटे के लिये रिंमाड पर लिया था। उससे कड़ाई से पुछताछ करने के उपरांत उसने घर में रखे देशी कट्टा को बरामद करा दिया।

बताते चलें कि कुंडा थाना क्षेत्र के घौड़दौड़ा एवं पांडेय मोड़ के पास रंगदारी की मांग को लेकर बीते 30 मई को फायरिंग किये जाने की घटना घटी थी। तीन बाइक सवार बदमाशों ने इसे घटना को अंजाम दिया था। इसे लेकर धोड़दौड़ा निवासी अनंत कुमार मिश्रा ने कुंडा थाना में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस अनुसंधान में राजा तुरी का भी नाम आया था। घटना के कुछ दिन बाद ही राजा तुरी ने कोेर्ट में सरेंडर कर दिया था।


