
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग ओवर ब्रिज के नीचे दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में नासिर शेख और इरफान शेख घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में हिरण मोहल्ला निवासी इरफान शेख ने बताया कि वह रोजाना की तरह सत्संग ओवर ब्रिज के नीचे फल का दुकान लगाया था। राजू मियां वहां पहुंचा और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो राजू मियां लाठी डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


