
Deoghar: अलग-अलग स्थानों पर रहस्यमय तरीके से विषपान करने से दो लोग जहां गंभीर है। वही एक की मौत हो गयी। गंभीर रूप से दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

जिनका इलाज चल रहा है उनका नाम रूकमणी देवी, कैरोकादो दुमका और निजाम अंसार भंडारो दुमका का रहने वाले हैं। वहीं विषपान करने से मौत हुई महिला का नाम सुचीता देवी पति पांचू यादव है जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसीवरण की रहने वाली है।

परिजनों ने बताया कि मृतका का पति कोलकाता में रहकर मजदूरी का काम करता है। बताया कि दोनों पति- पत्नी का फोन पर वीडीओ कॉल पर बात हो रहा था। उसी क्रम में दोनों के बीच क्या झगड़ा हुआ यह पता नहीं चल पाया। कुछ देर बाद सूचिता ने घर रखे अनाज में देने वाले दवाई सल्फास को खा लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी। पहले इलाज के लिये कटोरिया स्थित अस्पताल ले गये। जहां से उसे देवघर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने के उपरांत ऑन ड़्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।



