
Deoghar: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के जलवे पहाड़ के निचे एक किशोर शव बरामद किया गया है। जिसकी हत्या चाकू से गोद कर की गई है। मृतक का नाम 16 वर्षीय मुख़्तार अंसारी है जो देवीपुर थाना इलाके के समलापुर का रहने वाला है।

घटना कि जानकारी मिलते ही देवीपुर थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी रमाकांत रजक सदलबल घटना स्थल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

समाचार लिखे जाने तक देवीपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।


