
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने 19 फरवरी को सिंघवा इलाके में हुए डबल मर्डर के आरोपी सिंघवा चंदाजोरी निवासी अमन महथा उर्फ फुचका महथा को पुछताछ के लिये 24 घंटे के लिये रिमांड पर लिया है।

बता दें कि 19 फरवरी की देर रात को नीचे सिंघवा मोहल्ला में अनुज कुमार वर्णवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या रड एवं ईट से कूचकर बेहरमी से कर दिया गया था।

हत्या करने के उपरांत आरोपी अमन महथा उर्फ फुचका महथा मृतक के घर में बने बॉक्स में छीप गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया था।


