
Ranchi/Jamtara: जामताड़ा से बड़ी खबर है। जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के कलझारिया के पास बड़ी घटना की जानकारी है। यहां ट्रेन की चपेट में आने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई है। टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।’

घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से राहत और बचाव का काम चल रहा है।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अंग एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। इसी बीच डरकर कई यात्री ट्रेन से कूद गए। वहीं, सामने से आ रही झाझा-आसनसोल ट्रेन यात्रियों के ऊपर से गुजर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। वहीं, कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर मिल रही है। फिलहाल राहत और बचाव का कार्य जारी है।
Railway की तरफ से ये जानकारी आ राही है कि chain pulling की वजह से ट्रेन को रोका गया , कुछ लोग ट्रैक पार कर रहे थे वो सामने वाली ट्रेन से टकरा गए , ये अभी दो लोगो के सीरियसली इंजर्ड और अस्पताल ले जाने की बात कर रहे है।
जामताड़ के उपायुक्त ने भी ट्रेन हादसे में कुछ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, “जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया। कुछ मौतों की सूचना मिली है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं।”


