
Deoghar: देवघर एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने जिले के सात थाना प्रभारी सहित परिचारी प्रवर और परिचारी की गुरूवार को पोस्टिंग की है। इससे संबधित आदेश एसपी कार्यालय ने जारी कर दिया।

पुअनि संतोष कुमार मंडल को थाना प्रभारी बंुढ़ई, पुअनि अशोक कुमार को थाना प्रभारी देवीपुर, पुअनि दिलीप कुमार बिलुंग को पथरौल थाना प्रभारी, पुअनि प्रेम कुमार टुडू को मारगोमुंडा थाना प्रभारी, पुअनि विकास पासवान को करौं थाना प्रभारी, पुअनि मणिलाल सिंह को थाना प्रभारी खागा और पुअनि प्रियरंजन कुमार को मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।

वहीं परिचारी प्रवर रोशन मरांडी को परिचारी प्रवर-1 पुलिस केन्द्र, परिचारी चन्द्रदेव यादव को प्रभारी उपस्कर शाखा पुलिस केन्द्र और परिचारी श्याम बिहारी प्रसाद को परिचारी यातायात बनाया गया है।


