
Deoghar: देवघर के कुमैठा स्टेडियम में महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना को देवघर डीसी ने संज्ञान में लिया है।

देवघर डीसी विशाल सागर द्वारा कुमैठा स्टेडियम में अहले सुबह महिला से छेड़छाड़ की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुग को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कड़ी कार्रवाई की जा सके।

साथ ही उपायुक्त ने इस संबंध में सिविल सर्जन को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधा उक्त महिला को मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
इसके अलावा उपायुक्त के निर्देशानुसार वर्तमान में कुमैठा स्टेडियम में चल रहे किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर अगले आदेश तक रोक लगाई गई है।


