
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना अंतर्गत भंडारों गांव में मुर्गा नहीं देने पर एक होटल संचालक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल देर शाम को पहुंचाया गया।

घायल का नाम मनोज वर्मा है जो भंडारों गांव का रहने वाला है। घायल मनोज वर्मा ने बताया कि वह मुर्गा बनाकर बेचने का काम करता है। शाम को भंडारों दासडीह निवासी बीरो मांझी उसके दुकान पर पहुंचा और उससे मुर्गा देने की मांग की। उसने उसे पैसे की मांग किया। जैसे ही उसने पैसे की मांग की तो बीरो मांझी ने रड से उसके ऊपर हमला कर दिया।

इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिजन पहले उसे इलाज के लिए सारवां स्थित सीएससी केंद्र लेकर जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। यहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे इलाज के बाद भर्ती कर दिया है।



