
Deoghar: नए साल के आगाज के जश्न में कोई ख़लल ना पड़े और ना ही किसी भी तरह का हुड़दंग हो इससे बचने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के मुख्य मार्ग होटल और क्लब में जाने वाले रस्तों पर ब्रीथ एनालाएज़र के साथ पुलिस तैनात रहेगी। पुलिस अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

देवघर पुलिस यातायात नियमों का पालन कराने के साथ-साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना चुकी है। पुलिस 31 दिसंबर की रात से ही शराब पीकर दो-चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

पुलिस ब्रेथ एंलाजर मशीन के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करेगी। जांच में पकड़े गए लोगों के खिलाफ अर्थदंड तो वसूला ही जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ एफआइआर भी दर्ज किया जाएगा। जेल तक जाना पड़ सकता है।
विभिन्न चौक चौराहे में पुलिस ब्रेथ एंलाइजर मशीन के साथ तैनात रहेगी। इस दौरान वाहन चालकों की जांच की जाएगी।



