
Deoghar: हरियाण से देवघर लड़का लेकर शादी करने पहुंचा परिवार ठगी का शिकार हो गया। ठग वर पक्ष से 25 हजार का जेवरात सहित लगभग 50 हजार रूपये नकदी लेकर फरार हो गया। इसे लेकर पीड़ित वर पक्ष ने इसकी शिकायत नगर थाना में आवेदन देकर किया है।

शिकायतकर्ता हरियाणा के अम्बाला कैंट निवासी कमल किशोर शर्मा ने कहा है कि देवघर जिले के एक व्यक्ति अम्बाला में अपनी पत्नी के साथ रहकर एक फैक्ट्री में काम करता था। वह हमेशा उसके होटल में खाना खाने आता था। उसी दौरान उससे दोस्ती हो गयी।

कहा है कि उसने अपने बेेटे की शादी की बात उससे कही। उक्त व्यक्ति ने अपने मोबाइल पर एक लड़की का फोेटो उसे दिखाया और बताया कि वह उसकी साली का फोटो है। उसे लड़की पसंद आ गयी तो उसने कहा कि इस लड़की से शादी करने के लिये तुम्हे कुछ रूपये देना होगा तो वह भी देने को तैयार हो गया। 17 दिसंबर को उसे शादी के लिये देवघर बुलाया। वे लोग सपरिवार देवघर पहुंचे तो उन्हें एक धर्मशाला में रूकवा दिया। कहा है कि ठग दोनों पति पत्नी ने उससे 50 हजार नकद और 25 हजार का जेवरात ले लिया और कहा कि कुछ देर में हमलोग लड़की लेकर आते हैं आपलोग यहीं इंतजार किजिये। काफी देर तक वह जब नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर कॉल किया तो बताया कि रास्ते में हैं आ रहे हैं। शाम तक लड़की लेकर नहीं पहुंचने के बाद वे सभी इसकी शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे।
आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गयी है।


