
Ranchi: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार में लापरवाही बरतने वाले और खराब प्रदर्शन करने वाले तीन जिलों के डीसी को शोकॉज किया गया है।

राज्य सरकार ने शुक्रवार को पलामू, पश्चिम सिंहभूम और चतरा के डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पलामू की प्रगति 0.94, वेस्ट सिंहभूम 0.82 और चतरा जिले की प्रगति महज 0.66 प्रतिशत है, जबकि सिमडेगा 29 प्रतिशत जामताड़ा 20 प्रतिशत और लोहरदगा जिला 16 प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर हैं। (HS)


