
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने जसीडीह और मारगोमुंडा थाना इलाके में छापामारी कर चार साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।

बताया जाता है कि साइबर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह थाना क्षेत्र के मसानजोरा एवं मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बरेडीह में कुछ साइबर अपराधी एक जुट होकर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

जानकारी मिलते ही साइबर थाना पुलिस वहां पहुंची और छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी अपराधी फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ग्राहकों को झांसा देकर ठगी का काम करते थे। इनके पास से 09 मोबाइल, 10 सिम, 04 एटीम, 04 पासबुक जब्त किया गया है।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों में संजीव कुमार दास मसंजोरा जसीडीह, मोहम्मद सफरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद अजमत अंसारी और मोहम्मद उस्मान अंसारी तीनों बारेडीह थाना मरगोमुंडा का रहने वाला है।



