Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के झालर गांव निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के संबंध में घायल शिव नारायण यादव के पिता पलटन यादव ने बताया कि रात को करीब 1:30 बजे गांव के एक व्यक्ति ने आकर कहा कि शिव नारायण गंभीर हालत में घायल हालत में गिरा
हुआ है। इसकी सूचना उन लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस के साथ रात करीब दो बजे जाकर देखा तो शिव नारायण गोतिया धतुरा महतो के घर के पास घायल हालत में गिरा हुआ था।
आरोप है कि शिव नारायण घर पर खाना खाने के बाद सो रहा था। उसे घर से बुलाकर लोग ले गए। उसके बाद घतुरा महतो व अन्य लोगों ने मिलकर उसके उपर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में उसका हाथ कट गया और उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि इन लोगों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण उसके उपर जानलेवा हमला किया गया है।