
Deoghar Crime News: देवघर शहर के विलियम्स टाउन निवासी बैंकऑफ इंडिया के रिटायर बैंक कर्मी जगदीश झा से दिन दहाड़े 50000 रूपये की छिनतई कर ली गई। वे केनरा बैंक से दोपहर करीब एक बजे रूपये निकालकर कमीज के ऊपर के पॉकेट में रखे थे।

नीचे उतरकर बाइक के पास आ रहे थे, तभी पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने धक्का दिया और रिटायर बैंककर्मी के ऊपर पॉकेट से रुपये निकाल कर भागने लगा।

हो-हल्ला भी किया, किंतु छिनतई करने वाला भी हल्ला करते हुए आगे की तरफ भाग निकला। घटना के बाद वह शिकायत देने नगर थाना पहुंचा।
उपरांत नगर थाने के ओडी पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल करने घटनास्थल पहुंचे। इधर पुलिस आवेदन लेकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज खंगालने मे जुट गई है।


