
Deoghar: देवघर जिले की चितरा थाना पुलिस ने छापामारी कर अवैध कोयला लदे पांच बाइक को जब्त किया है।

बताया जाता है कि चितरा थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाइक पर अवैध कोयला ढोने का काम कर रहे हैं। चितरा के वीरमाटी इलाके में छापामारी कर पांच बाइक पर लदा 18 क्विंटल कोयला जब्त किया गया। वही मौके पर से सभी बाइक चालक फरार हो गए।


