
Deoghar: जिले के रिखिया थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात एवं नकदी चोरी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थाना इलाके के रामपुर स्थित एक घर में किराये पर रहने वाले निरज कुमार गुप्ता ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह रामपुर स्थित रमेश सिंह के मकान में किराये पर रहता है। कुछ दिन पूर्व ही परिवार के साथ अपने पैतृक घर चला गया था। जब वहां से वापस लौटा तो देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर सोने का मांग टीका एक, कानबाली एक जोड़ा, सोने का नथीया, सोने का मंगलसूत्र, चांदी का पायल सहित 85 हजार नकद की चोरी कर ली गयी है।

इधर मामला दर्ज कर रिखिया पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।


