
Deoghar: अलग-अलग हुए सड़क दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर में भर्ती कराया गया है।

घायलों में बिहार के जमुई जिला के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कौवभरवा निवासी मुन्ना सिंह, बांका जिला के सहदेव मरांडी, देवघर के महादेव मंडल और लाडली कुमारी के नाम शामिल है। घायल मुन्ना सिंह ने बताया कि वह जसीडीह में देर रात को सड़क पार कर रहा था उसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।


