
Deoghar: जिले के सारठ प्रखंड के बड़बाद पंचायत के मंझलीबाद गांव निवासी गौतम सिंह के एकलौता पुत्र 19 वर्षीय रमन कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत गई। रमन ने 15 दिन पहले मोबाइल और पावर बैंक खरीदा था। मोबाइल खरीदने के दो दिन बाद ही पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। जिससे युवक जख्मी हो गया था। रविवार देर रात उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रमन कुमार सिंह पटना में रह कर पढ़ाई कर रहा था। 13 अक्टूबर को रमन ने देवघर में एक नया मोबाइल खरीदा था। उसके साथ में मोबाइल चार्ज करने वाला पावर बैंक भी लिया था। 15 अक्टूबर को रमन अपने घर में बेड पर सो कर मोबाइल देख रहा था। एक तरफ पावर बैंक बिजली से चार्ज हो रहा था और दूसरी ओर उसी पावर बैंक से मोबाइल भी चार्ज हो रहा था। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। जिससे वे बुरी तरह झुलस गए।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स में भर्ती कराया। चार दिन पहले रिम्स से उसे डिसचार्ज कर दिया गया था। जिसके बाद वे चार दिन से देवघर में रह रहे थे। इसी बीच देर रात में रमन की तबियत अचानक बिगड़ गई। घर वाले जब तक उन्हें इलाज के लिए कहीं ले जाते उसकी मौत हो गई।


