
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के कालीरखा जून पोखर निवासी से लगभग चार हजार रूपये साइबर ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर पीड़ित किशन कुमार पंडित ने आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत दिया है।

कहा है कि उसके भाभी के नंबर पर एक कॉल आया तो भाभी ने उसे रिसीव करने के लिए दे दिया। कॉल करने वाले ने उससे कहा कि जो बच्चा आपका सदर अस्पताल में हुआ है उसका रुपया आया हुआ है। कॉल करने वाले ने कहा कि आप अपना फोन पे नंबर या अकाउंट नंबर दीजिए तुरंत आपको रुपया मिल जाएगा। वह उसके झांसे में आ गया। उपरांत कॉल करने वाले ने उसे फोन पर नंबर पर एक रूपये का रिक्वेस्ट भेजा तो उसने एक रुपया भेज दिया उपरांत उसे दो रूपये वापस लौट गया। उसके बाद उसे 4558 रुपए का रिक्वेस्ट भेजा गया। उसने उसे भी पे कर दिया। उसके बाद उसे कोई रिप्लाई नहीं मिला। थोड़ी देर बाद दोबारा उसके मोबाइल पर फोन आया और कहा कि आपके अकाउंट में कितने रुपए बचे हैं तब उसने बताया कि उसके अकाउंट में ₹61 बचे हैं। उपरांत कॉल करने वाले ने कहा कि जब तक आपके अकाउंट खाली नहीं होगा तब तक रुपया आपको नहीं मिलेगा। उसके बाद उसका नंबर बंद हो गया।

तब उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। साइबर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गई है।



