
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल में बाइक चोरी कर फरार होते एक संदिग्ध को पब्लिक ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया संदिग्ध सारावां थाना क्षेत्र की मणिगढ़ी का रहने वाला है।

घटना बुधवार की देर शाम की बताई जाती है। बताया जाता है कि जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घुटिया निवासी रंजीत कुमार बीमारी का इलाज कराने सदर अस्पताल लाया था। अपनी बाइक को सदर अस्पताल परिसर में लगाकर अंदर चला गया। कुछ ही देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी बाइक को लेकर एक लड़का भाग रहा है। उपरांत वह हो हल्ला मचाने लगा है तब अस्पताल परिसर खड़े अन्य लोगों कि मदद से बाइक लेकर भाग रहे संदिग्ध को पकड़ लिया।

दबोचने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पकड़े गए संदिग्ध से पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है।


