
Deoghar: देवघर जिले के सदर इंस्पेक्टर मनोज कुमार साकिन जलालाबाद थाना असरगंज जिला मुंगेर, वर्तमान पता नाथ नगर भागलपुर ने बांका जिला में उनके नाम पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 26 सितंबर को उन्हें बांका जिला के स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक ने फोन किया और बताया कि मनोज कुमार नामक एक व्यक्ति जो बांका जिला के बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है वह आपका पैनकार्ड लेकर केवाइसी कराने पहुंचा है तो क्या आपका खाता बांका बैंक में है तो उन्होंने कहा कि बांका बैंक शाखा में उनका कोई खाता नहीं है। जानकारी मिलते ही 29 सितंबर को वे बांका स्थित स्टेट बैंक शाखा पहुंचे। बैंक मैनेजर से मुलाकात कर केवाइसी की छायाप्रति उपलब्ध कराने का अुनरोध किया।

उपरांत उन्हें कथित मनोज कुमार का केवाइसी से संबधित छायाप्रति उपलब्ध कराया गया। छायाप्रति का जब जांच किया तो पाया कि पेनकार्ड में उनका नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम एवं पेन नंबर था लेकिन कार्ड पर हस्ताक्षर और फोटो उनका नहीं था।
मामले में इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा है कि प्रतित होता है कि उनके नाम का फर्जी पेन कार्ड, आधार कार्ड बनवाकर एसबीआई बांका में खाता खोलवाने वाला मनोज कुमार उनके ही नाम पर शिक्षक की फर्जी नौकरी कर रहा है। मामला दर्ज कराने के उपरांत मोहनपुर पुलिस छानबीन मे जुट गयी है।



