
Deoghar: संथाल परगना वासियों को एक और नई ट्रेन मिली है। अच्छी खबर ये है कि पटना-झाझा मेमू ट्रेन (Patna-Jhajha MEMU Train) का देवघर तक विस्तार हो गया है। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर दी है।

सांसद निशिकांत दुबे के मुताबिक इस ट्रेन को दुर्गा पूजा से पहले हरी झंडी दिखाई जाएगी।

सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा है कि “3273/74 पटना – झाझा ट्रेन का देवघर तक विस्तार हो गया है, दुर्गा पूजा के पहले इसको हरी झंडी दिखाई जाएगी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास को आम जनता तक पहुँचाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार।”


