
Madhupur (Deoghar) News: मधुपुर के पथरचपटी स्थित निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए प्रतापपुर और बांक जमुनिया के ग्रामीण और मृतका के परिजन हंगामा करते हुए धरना पर बैठ गए हैं।

घटना के संबंध बताया जाता है कि करौ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी 23 वर्षीय निशा कुमारी की मौत इलाज के दौरान कोलकाता में हो गई।

मौत के बाद मृतका के गुस्साए परिजनों ने निजी अस्पताल द्वारा इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना पर बैठ गए हैं।
बताया जाता है पन्द्रह दिनों पहले निशा का इलाज निजी अस्पताल में किया गया था। पहले वह इसी अस्पताल में कार्यरत थी।
आपरेशन के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले गए जहां उसका कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। निशा का मायका मधुपुर थाना क्षेत्र के बांक जमुनिया गांव में है।


