Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 50 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी। मृतक का नाम कजाउल मिंया है। जो जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि बिते मंगलवार को पालोजोरी में दो बाइक के बीच टक्कर हो गया था। इस घटना में कजाउल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिये पहले दुमका ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर कर दिया गया।
बताया कि धनबाद से उसे इलाज के लिये रांची रेफर किया गया था। लेकिन परिजनों ने उसे रांची नहीे ले जाकर गुरूवार की शाम को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लेकर आ गये। जहां देर रात को इलाज के क्रम में मौत हो गयी।
इधर जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।