Ranchi: झारखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 14वीं राष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2023 एवं द्वितीय भगवान बिरसा मुंडा ताइक्वांडो ट्रॉफी का आयोजन 2 सितंबर 4 सितंबर तक हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव में किया जा रहा है।
14वें ओपन नेशनल और दूसरवें भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी 2023 का उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी और दिव्या चौधरी ने किया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से लगभग 1500 खिलाड़ी, प्रबंधन, कोच, जज भाग ले रहे हैं।
इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में देवघर के डिवाईन पब्लिक स्कूल की ओर से भाग लेते हुए कक्षा 6 के जयवीर ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर न केवल डिवाईन पब्लिक स्कूल का बल्कि देवघर और झारखंड का भी नाम रौशन किया है। इस शानदार जीत के लिए उन्हें डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से ढेरों बधाइयाँ दी गई और वह अपने जीवन में और आगे बढ़ते रहे इसकी कामना की गई।
जयवीर को प्रशिक्षित करने का काम विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक प्रवीर कुमार ने किया है। छात्र जयवीर की इस उपलब्धि से पुरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता किरण ने जयवीर के इस उपलब्धि को विद्यालय के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया है। उन्होंने बताया की जयवीर की इस जीत ने अपने विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का काम किया है। प्रधानाध्यापिका ने जयवीर के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए जयवीर को इस जीत के लिए बधाई दी है।
इस उद्घाटन समारोह में अजिता भट्टाचार्य सदस्य, झारखंड लोक सेवा आयोग, कुमार गौरव झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष, डॉक्टर मधु कांत पाठक झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव, अनिल जायसवाल झारखंड ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष इस श्रेष्ठ अवसर पर विशेष मेहमान थे। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रपति, ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव संजय शर्मा सर , ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उप-राष्ट्रपति इस प्रतियोगिता के आयोजक सचिव थे।